मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर बस स्टैंड स्थित मेले का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, आयोजकों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

0

मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर
बस स्टैंड स्थित मेले का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, आयोजकों को दिए सख्त दिशा-निर्देश
कटनी। शहर में आयोजित मेलों एवं सार्वजनिक आयोजनों में नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में बस स्टैंड स्थित राधिका होटल के समीप आयोजित मेले का रविवार को पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के हमराह थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ने पुलिस चौकी बस स्टैंड स्टाफ एवं यातायात पुलिस बल के साथ मेले का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में लगाए गए झूले, मनोरंजन उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। विशेष रूप से बच्चों एवं परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यातायात संचालन की स्थिति की समीक्षा की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों से चर्चा कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले में विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास मार्ग, पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम एवं सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। साथ ही पुलिस बल को मेले क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में भ्रमण के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता एवं सतर्क निरीक्षण से मेले में आने वाले लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed