मुख्य अतिथि संजय सत्येन्द्र पाठक ने की माँ गंगा की आरती, श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश छपरवाह घाट पर जल संरक्षण का महाअभियान जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में जुटी सरकार, खदानों के जलस्रोतों का संरक्षण समय की मांग, छपरवाह घाट में हुआ जिला स्तरीय श्रमदान एवं जल संरक्षण कार्यक्रम

0

मुख्य अतिथि संजय सत्येन्द्र पाठक ने की माँ गंगा की आरती, श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
छपरवाह घाट पर जल संरक्षण का महाअभियान
जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में जुटी सरकार, खदानों के जलस्रोतों का संरक्षण समय की मांग, छपरवाह घाट में हुआ जिला स्तरीय श्रमदान एवं जल संरक्षण कार्यक्रम
कटनी।। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मंगलनगर-छपरवाह नदी घाट में जिला स्तरीय सामूहिक श्रमदान एवं जल संरक्षण-संवर्धन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak शामिल हुए। उनके साथ महापौर Preeti Suri, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कलेक्टर Ashish Tiwari, पुलिस अधीक्षक Abhinav Vishwakarma, डीएफओ गर्वित गंगवार, निगम आयुक्त तपस्या परिहार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माँ गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई तथा नदी घाट एवं जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।


मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री Mohan Yadav के आवाहन पर प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान आज पूरे देश में सकारात्मक परिणाम दे रहा है, उसी प्रकार जल संरक्षण को लेकर भी जनभागीदारी बढ़ रही है।
विधायक श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार भू-जल स्तर बढ़ाने एवं प्राकृतिक जल स्रोतों जैसे नदियों, कुओं, तालाबों और बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।
बंद खदानों को बताया बड़ा जल स्रोत

अपने संबोधन में विधायक संजय पाठक ने कटनी शहर की बंद पड़ी खदानों को महत्वपूर्ण जल स्रोत बताते हुए कहा कि इन खदानों में अथाह जलराशि मौजूद है और यह भविष्य में जल संकट से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने चिंता जताई कि कुछ लोगों द्वारा इन खदानों में मिट्टी डालकर भराव किया जा रहा है, जिससे भू-जल स्रोत समाप्त होने का खतरा बढ़ रहा है।
उन्होंने वर्ष 2008-09 के सूखे का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय इन्हीं खदानों के जल का ट्रीटमेंट कर आम जनता तक पानी पहुंचाया गया था। विधायक श्री पाठक ने कलेक्टर आशीष तिवारी से ऐसी खदानों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इन जल स्रोतों को संरक्षित कर पर्यटन स्थलों के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान की सराहना करते हुए नागरिकों से जल बचाने, पर्यावरण संरक्षित करने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। ग्रामवासियों द्वारा नदी में श्रमदान कर गहरीकरण कार्य भी किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान के महत्व को बढ़ावा देने एवं सहभागिता के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, दीपक सोनी टंडन,जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, डीएफओ गर्वित गंगवार , निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित नगर निगम के पार्षद गण जन प्रतिनिधि एवं नागरिकों को उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed