बोलेरो वाहन से 350 लीटर पेट्रोल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

0

बोलेरो वाहन से 350 लीटर पेट्रोल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
कटनी।। जिलेभर में अवैध परिवहन एवं गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में चौकी सिलौड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पेट्रोल का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 मई 2026 को चौकी सिलौड़ी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर तिराहा के पास एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पेट्रोल परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली।
वाहन की जांच के दौरान उसमें सात कैन पेट्रोल बरामद हुआ। प्रत्येक कैन में लगभग 50 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। इस प्रकार कुल 350 लीटर पेट्रोल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त किया गया।
पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक मनोज साहू पिता नन्हेलाल साहू उम्र 47 वर्ष एवं साथी रामकेश पिता भारतलाल दोनों निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी पेट्रोल परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा ज्वलनशील पदार्थ का लापरवाहीपूर्वक एवं अवैध तरीके से परिवहन किए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) एवं धारा 287 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पेट्रोल एवं बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed