डीआईजी अतुल सिंह ने किया कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
डीआईजी अतुल सिंह ने किया कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
कटनी।। जबलपुर रेंज के अतुल सिंह ने सोमवार को कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डीआईजी श्री सिंह ने थाना अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों, लंबित प्रकरणों की फाइलों तथा अपराध नियंत्रण के लिए की जा रही कार्यवाहियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
डीआईजी श्री सिंह ने क्षेत्र में पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, चिन्हित अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता भी बताई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने कोतवाली थाना क्षेत्र की चुनौतियों तथा उनके निराकरण के लिए की जा रही कार्यवाहियों से डीआईजी को अवगत कराया।
निरीक्षण के अंत में डीआईजी अतुल सिंह ने थाना स्टाफ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए बेहतर पुलिसिंग, जनसहयोग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।