एक मंच पर समाधान महापौर जनसुनवाई में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं
एक मंच पर समाधान महापौर जनसुनवाई में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं
कटनी।। नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों पर गंभीरता से सुनवाई की गई। महापौर श्रीमती सूरी ने पेयजल, सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई की विशेषता यह रही कि निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान वेंकट वार्ड के दिव्यांग नागरिक अजय निषाद की समस्या सुनने के लिए महापौर स्वयं नीचे पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आमजन से नगर विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।