सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर निगम प्रशासन सक्रिय,मुख्य मार्गों की जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य प्रारंभ

0

सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर निगम प्रशासन सक्रिय,मुख्य मार्गों की जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य प्रारंभ
कटनी।। शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में  नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार  नगर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों दुर्गा चौक, दुबे कॉलोनी, माई नदी पुल, बरगवां, मिशन चौक नगर निगम कार्यालय के सामने मिशन चौक से आजाद चौक मार्ग आदि स्थलों में जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्पीड ब्रेकरों पर रेखांकन के कार्य उपरांत रोड स्टड्स रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया गया। नगर निगम  चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर  श्री योगेश पवार ने बताया कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे इस कार्य का उद्देश्य वाहन चालकों को रात्रि के समय एवं खराब मौसम में भी सड़क संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई देना सुनिश्चित करना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। रोड स्टड्स लगाए जाने से वाहन चालकों को स्पीड ब्रेकर एवं पैदल पार पथ की पूर्व जानकारी आसानी से मिल सकेगी तथा यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगा। उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो सहित बाजार क्षेत्रों में रोड मार्किंग एवं जेब्रा क्रॉसिंग का कार्य भी निरंतर प्रगतिरत है। उक्त कार्यवाही के आगामी चरण में नगर के विभिन्न पार्किंग एवं नो पार्किंग स्थलों में  सूचना संकेतक का कार्य भी किया जाएगा ताकि नागरिकों के वाहनों को निर्धारित स्थल पर खड़ा कराकर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाया जा सके। श्री पवार ने जानकारी देते हुए बताया गया कि शहर में सड़क सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए चिन्हांकन, रिफ्लेक्टिव सामग्री एवं अन्य यातायात सुरक्षा उपायों पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित आवागमन में प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed