व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर श्री सिराजुद्दीन कुरैशी जी के मार्गदर्शन में दिनांक 05/06/2026 को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति, तहसील पेण्ड्रारोड, जिला- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.) के अंतर्गत आयोजित हुआ।
कार्यक्रम माननीय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल महोदया, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महेश बाबू साहू एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री अतुल तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समस्त अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अंश:
पौधारोपण: न्यायालयीन परिसर में न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण के द्वारा आम, अमरूद, जामुन, अर्जुन, गुलमोहर एवं अन्य फलदार तथा छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
संदेश: कार्यक्रम में एक विशेष बैनर के माध्यम से “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें” का संदेश भी दिया गया।
सामाजिक दायित्व का संकल्प: वृक्षारोपण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गुलाब अग्रवाल द्वारा पर्यावरण को संरक्षित रखे जाने हेतु अधिवक्ता संघ को पृथक से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।
अपील: कार्यक्रम के अंत में माननीय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल महोदया ने उद्बोधन दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण समर्पण के साथ वृक्षारोपण कर भविष्य के लिए पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए तथा अपने यहाँ होने वाले प्रत्येक समारोह में एक वृक्ष लगाकर उसे यादगार बनाना चाहिए।