कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड एवं लूट प्रकरण में पुलिस को एक और बड़ी सफलता छत्तीसगढ़ पुलिस की बडी कार्रवाई में घटना का एक प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

0

 

अंतरराज्यीय समन्वय, सतत निगरानी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

आरोपी द्वारा लूटे गए आभूषण, मोबाइल एवं अन्य सामग्री बरामद

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही -कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या एवं लूट प्रकरण में पूर्व में की गई कार्रवाई के क्रम में जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला साइबर सेल जीपीएम एवं रेंज साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा लगातार डिजिटल ट्रैकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की गई ।

इसी क्रम में दिनांक 03.06.2026 को जसीडीह, जिला देवघर (झारखंड) से प्रकरण के एक प्रमुख आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल पिता बटेश्वर मंडल उम्र 30 वर्ष निवासी – विजय नगर, थाना बांका, जिला बांका (बिहार) को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की । आरोपी के निशानदेही पर उसके हिस्से के लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण, 04 नग मोबाइल हैंडसेट, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई ।

बरामद सामग्री:-सोना-चांदी के आभूषण 04 नग मोबाइल हैंडसेट इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन

विशेष पुलिस टीम संयुक्त कार्रवाई दल श्री अविनाश मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम, निरीक्षक श्री प्रसाद मिश्रा प्रभारी रेंज साइबर थाना बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय वारे, उप निरीक्षक सनत मात्रे, सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया प्रभारी साइबर सेल जीपीएम, प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे, आरक्षक हर्ष गहरवार, आरक्षक दुष्यंत मसराम, आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा तथा सायबर रेंज थाना बिलासपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही । प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed