मोदी के 12 साल बेमिसाल-विकसित भारत के संकल्प हेतु भाजपा ने की विशेष पूजा-अर्चना
मोदी के 12 साल बेमिसाल-विकसित भारत के संकल्प हेतु भाजपा ने की विशेष पूजा-अर्चना
कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी द्वारा मंगलवार को शहर के प्राचीन मधई मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की उन्नति, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
कार्यक्रम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है तथा गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
आचार्य पं. बिहारी चतुर्वेदी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में हनुमान चालीसा, राम भजन, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यक्रम उपस्थित जनों ने इसे केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री की इस देश हित की यात्रा की निरंतरता व राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का माध्यम बताया। जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि खरे, सीमा जैन सोगानी, सुरेश सोनी, कैलाश जैन सोगानी, रम्मू साहू, आशीष गुप्ता (बाबा), मनीष दुबे, संदीप दुबे, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, ऋचा गेलानी, सचिन तिवारी, कौशलेश मिश्रा, संजू गर्ग, सपना सरावगी, ओमेंद्र अहिरवार, रणवीर कर्ण, जयनारायण निषाद, डब्बू रजक, शशिकांत तिवारी, बीना बैनर्जी, पार्वती तामिया, प्रभा गुप्ता, शंभू बर्मन, सुमित्रा रावत, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, संगीता जायसवाल, अक्षय श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, शांतनु दत्ता, पंकज चौबे, विवेक गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय, अभिनंदन सरावगी, अर्शिव सेन, अतिन अग्रवाल, अजय पटेल, मोनू गुप्ता, राजा अहिरवार, नीलिमा असोडिया, हीरामणि बरसैंया, अंजिता तामिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।