संगठन से शक्ति, सेवा से सिद्धि: भाजपा जिला शहडोल की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

संभागीय संगठन प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया जी के मुख्य आतिथ्य में विकास व संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

——-

शहडोल -भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की मासिक समीक्षा बैठक ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय मैं बैठक हुई संपन्न भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की अध्यक्षता में पूर्ण अनुशासन एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शहडोल संभागीय संगठन प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ,,पं.दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।मंचासीन नेतृत्व,,, बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने की। इस दौरान मंचासीन तिथियां में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती शालिनी शरावगी मनोज सिंह आर्मो, रवि शंकर त्रिपाठी,भूपेंद्र मिश्रा,कविता सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता, गरिमामयी उपस्थिति रही।मंच संचालन,,,जिला महामंत्री श्री अमित मिश्रा जी ने किया एवं आभार जिला महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल ने किया।

स्वागत उद्बोधन,,,सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष श्री श्रीमती अमिता चपरा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डाला।आमने-सामने संवाद,,,बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, कार्यक्रमों के नियुक्त संयोजक-सह संयोजक एवं टोली प्रमुखों से सीधा संवाद किया गया।,बूथ स्तर, शक्ति केंद्रों पर संपन्न कार्यों, ‘मन की बात’ कार्यक्रम एवं संगठन द्वारा निर्देशित अन्य अभियानों की प्रगति की जानकारी ली गई।आगामी रूपरेखा,,,भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तय की गई।

मुख्य अतिथि का सारगर्भित उद्बोधन,,, शहडोल संभागीय संगठन प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया जी ने कहा “केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इन 12 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आने को आतुर है। आज संपूर्ण विश्व ने मोदी सरकार के नेतृत्व का लोहा माना है।”उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर जनता तक पहुँचाकर लाभान्वित करें।उन्होंने कहा कि“पार्टी को मजबूती देने के लिए बूथ एवं शक्ति केंद्रों को और सशक्त करना होगा।”_ साथ ही सफल दो-दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के लिए सभी साथियों को हृदय से धन्यवाद दिया।

इस दौरान बैठक मैं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी ने भी अपना उद्बोधन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष,महामंत्री, प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, टोली प्रमुख एवं अपेक्षित श्रेणी कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

मासिक बैठक के पश्चात संभागीय भाजपा संगठन प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया जी ने एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने शहडोल जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका ,नगर परिषद एवं जनपद पंचायत,व जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ आवश्यक बैठक कर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed