मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ रखने की अपील
मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ रखने की अपील
भोपाल//मध्य प्रदेश। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए नागरिकों और पर्यटकों से विशेष अपील की गई है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे पर्यटन के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखें और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने से बचें।
Heart Of India की पहचान उसकी गौरवशाली विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से है। इसे संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद ले सकें। स्वच्छता अपनाएं, विरासत बचाएं और स्वच्छ, हरित मध्य प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।