हरदुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी आग, पुलिस और फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

0

हरदुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी आग, पुलिस और फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
कटनी।। बीना रेलखंड के हरदुआ रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कटनी से दमोह की ओर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। कटनी-बीना रेलखंड स्थित हरदुआ रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी कटनी से दमोह की ओर जा रही थी। बोगी से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरती। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर द्वारा डायल-112 को दी गई। सूचना मिलते ही रीठी थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। टीम में प्रधान आरक्षक शमशेर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर राहत कार्य शुरू कराया
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग पर जल्द ही काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया और रेल यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। आग पूरी तरह नियंत्रित होने के बाद आवश्यक जांच और सुरक्षा प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात मालगाड़ी को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से हरदुआ रेलवे स्टेशन पर संभावित बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed