वेंकट लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से संवारने की पहल,युवाओं की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार,छात्र हित में निगम का बड़ा कदम, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, निगमायुक्त तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी सुधार का लिया संकल्प

0

वेंकट लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से संवारने की पहल,युवाओं की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार,छात्र हित में निगम का बड़ा कदम, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, निगमायुक्त तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी सुधार का लिया संकल्प
कटनी।। प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए शहर की महत्वपूर्ण वेंकट लाइब्रेरी को और अधिक सुविधायुक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में नगर निगम प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार कार्यों के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन कक्ष, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, फर्नीचर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और लाइब्रेरी में शांत, स्वच्छ एवं सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जाए।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम एवं उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी केवल पुस्तकों का स्थान नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य निर्माण का केंद्र है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप होनी चाहिए।
कंप्यूटर सुविधा और डिजिटल संसाधनों पर जोर
वेंकट लाइब्रेरी के कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने कंप्यूटर संचालन, इंटरनेट सुविधा एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटरों के बेहतर संचालन, सुरक्षा और आवश्यक सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से भी अध्ययन सामग्री का लाभ ले सकें।
सुविधाओं के विस्तार की तैयारी
निगमायुक्त ने लाइब्रेरी में फर्नीचर एवं बुक शेल्फ व्यवस्था को मजबूत करने, वर्षा ऋतु से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य कराने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही लाइब्रेरी परिसर में स्थाई जल उपलब्धता के लिए बोरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
नगर निगम आयुक्त की इस पहल से वेंकट लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर माहौल, आधुनिक सुविधाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अधिक प्रभावी संसाधन मिलने की उम्मीद बढ़ी है। इस अवसर पर उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान वेंकट लायब्रेरी प्रभारी विजय शर्मा, उपयंत्री जेपी बघेल, स्टेनो आलोक तिवारी, प्रमोद साहू,विनोद सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed