सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, एनएच-30 पीरबाबा बायपास और इंदिरा नगर तिराहे पर चला विशेष चेकिंग अभियान लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई, यातायात नियमों के पालन की दी गई समझाइश

0

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, एनएच-30 पीरबाबा बायपास और इंदिरा नगर तिराहे पर चला विशेष चेकिंग अभियान
लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई, यातायात नियमों के पालन की दी गई समझाइश
कटनी।। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जिले के चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी झिंझरी एवं थाना कुठला पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सघन जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। एनएच-30 पीरबाबा बायपास जैसे अति संभावित दुर्घटना क्षेत्र में चौकी झिंझरी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही संदिग्ध एवं नियम विरुद्ध वाहन चालकों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं थाना कुठला क्षेत्र के इंदिरा नगर तिराहे पर भी पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अखलेश दहिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन, तेज रफ्तार वाहन, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed