खनिज विभाग की कार्रवाई,कोयले का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा जब्त

0

खनिज विभाग की कार्रवाई,कोयले का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा जब्त
कटनी।​। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सोमवार को खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि ​, पन्ना नाका क्षेत्र में खनिज अमले द्वारा वाहनों की औचक जांच की जा रही थी। इस दौरान कोयला ले जा रहे दो हाइवा वाहनों को संदिग्ध पाए जाने पर पिपरोंध वन चौकी के समीप रुकवाया गया। जांच के दौरान इन वाहनों की ऑनलाइन ई-टीपी (ETP) का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें ई-टीपी में दर्ज मात्रा और वाहन में लदे कोयले की मात्रा में भारी विसंगति पाई गयी। ​अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर उक्त दोनों हाइवा वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया है। जब्त वाहनों को सुरक्षा हेतु कलेक्ट्रेट स्थित खनिज शाखा परिसर में खड़ा कराया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन के साथ-साथ रात्रि कालीन औचक निरीक्षण और छापामार कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। इस संपूर्ण कार्रवाई को सफल बनाने में सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते एवं फील्ड अमले के सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह, उमेश मिश्रा तथा रमाकांत गर्ग की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed