श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस पर अमृतवेला ट्रस्ट ने की मीठे शरबत (छबील) की सेवा

0

श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस पर अमृतवेला ट्रस्ट ने की मीठे शरबत (छबील) की सेवा
कटनी।। श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी द्वारा शहर में सेवा, समर्पण एवं मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुरली रेस्टोरेंट के सामने मीठे शरबत (छबील) सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं संगत ने शरबत ग्रहण कर गुरु साहिब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा ने लोगों को राहत प्रदान करने के साथ सेवा और परोपकार का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी के सभी सेवादारों ने निस्वार्थ भाव एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सेवा में शामिल लोगों ने “सरबत दा भला” की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे एवं मानव कल्याण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी ने सभी सहयोगियों, सेवादारों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed