सतगुरु दर्शन, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न भाजपा महिला मोर्चा ने दिया पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

0

सतगुरु दर्शन, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न
भाजपा महिला मोर्चा ने दिया पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
कटनी।। शहर में आध्यात्मिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। हॉस्पिटल लाइन स्थित हरे माधव गुरु दरबार साहिब एवं जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं गणमान्यजनों ने सहभागिता की।
हरे माधव गुरु दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सतगुरु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच प्रभु स्मरण एवं सामाजिक जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रकृति संरक्षण एवं मानव सेवा का संकल्प भी लिया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के मार्गदर्शन में माधव शाह हॉस्पिटल एवं जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना अभिनंदन सरावगी ने उपस्थित नागरिकों से प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही इंडक्शन के माध्यम से कम तेल में पौष्टिक भोजन तैयार करने का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन एवं जनभागीदारी के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। कम तेल के उपयोग एवं हरित जीवनशैली को अपनाकर स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक अपना योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सुश्री संगीता जायसवाल, श्रीमती निशा मिश्रा, श्रीमती जसविंदर कौर (महिला विंग अध्यक्ष, पंजाबी समाज), श्रीमती शिखा आहूजा, श्रीमती ज्योति दुबे (एरिया ऑफिसर), श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर सहित अधिवक्ता समुदाय एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed