छेड़छाड़ व धमकी मामले का आरोपी 06 माह बाद गिरफ्तार

0
शहडोल। जिले के देवलोंद थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
12 जनवरी  को पीड़िता ने थाना देवलोंद में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की तथा धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
जांच के दौरान आरोपी जयमारूतीनंदन तिवारी , पिता शिवार्चन तिवारी, निवासी ग्राम गौटियान टोला घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 जून  को आरोपी को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देवलोंद उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश शुक्ला तथा आरक्षक शिवेष त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed