सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर कुठला पुलिस की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर कुठला पुलिस की कार्रवाई
कटनी।। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरमान द्विवेदी 29 वर्ष, निवासी पन्ना मोड़, थाना कुठला द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई थी, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना जताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करना दण्डनीय अपराध है। साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों के उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी पोस्ट, फोटो, वीडियो या संदेश को बिना सत्यापन साझा न करें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।