गौरेला विकासखंड के सुदूर बैगा ग्राम पंचायत आमाडोब के छोटकी रेवार पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी प्राथमिक शाला के जर्जर भवन से बच्चों को सर्व सुविधायुक्त भवन में कराया शिफ्ट

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी गौरेला विकासखंड के सुदूर बैगा गांव आमाडोब स्थित प्राथमिक शाला छोटकी रेवार पहुंचे।

 

निरीक्षण में DEO ने पाया कि स्कूल का पुराना भवन जर्जर और छतिग्रस्त है, जिससे 24 बच्चो की जान को खतरा था। तुरंत निर्णय लेते हुए उन्होंने सभी बच्चों को पुराने भवन से शिफ्ट कराकर सर्व सुविधायुक्त नए भवन में कक्षाएं शुरू करवाईं।

 

शिफ्टिंग के बाद DEO ने बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित कर उनके पढ़ाई के स्तर के बारे में भी जाना। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और नए भवन की साफ-सफाई बनाये रखने की सलाह दी।

DEO रजनीश तिवारी ने सबसे पहले जर्जर भवन को सील करा कर उसमें प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कराया।

इसके बाद उन्होंने नए भवन में बिजली, पीने का पानी, शौचालय और बैठने की व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए सभी बच्चों को साफ़ सफ़ाई बनाये रखने और सभी बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिये प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर एक पेड़ माँ के नाम के तहत स्कूल कैंपस में पौधे भी लगाए और उनको अपने साथ साथ बड़ा करने की ज़िम्मेदारी भी दी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की पढ़ाई एक दिन भी बाधित न हो, इसके लिए बीआरसी व संकुल समन्वयक को रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

 

बैगा आदिवासी गांव के पालकों ने DEO और पूरी टीम का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उनके बच्चे सुरक्षित और अच्छे माहौल में पढ़ पाएंगे।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के साथ बीआरसी संतोष सोनी, नोडल अधिकारी साक्षरता आलोक शुक्ला, संकुल समन्वयक सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed