जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0

जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कटनी। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में वर्षा ऋतु को देखते हुए आपदा प्रबंधन, जलभराव, फायर सेफ्टी, जर्जर भवनों के सर्वे और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना, संबल योजना, पीएम स्वनिधि, ई-केवाईसी, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति एवं अन्य लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया गया। बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed