निगमायुक्त ने चाका मार्ग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

0

निगमायुक्त ने चाका मार्ग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
कटनी। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों के साथ चाका मुख्य मार्ग का मैदानी निरीक्षण कर शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षित आवागमन, अतिक्रमण हटाने, प्रकाश व्यवस्था सुधारने, क्षतिग्रस्त डिवाइडर व पुलियों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा मार्ग किनारे पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर व बस स्टैंड से कुठला मार्ग तक अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई, दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और डिवाइडरों में सिंचाई व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं के साथ शहर का हरित एवं सुरक्षित विकास प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed