महापौर जनसुनवाई में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं

0

महापौर जनसुनवाई में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं
कटनी। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों की पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, राजस्व एवं अतिक्रमण संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों की मौजूदगी से कई शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू की गई। महापौर ने नागरिकों से प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई में शामिल होकर अपनी समस्याएं सीधे नगर निगम के समक्ष रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed