एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

0

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस 9 जुलाई के उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स फॉर सेवा (एसएफएस) के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना तथा युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने कहा कि “रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।” उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान कर समाज सेवा में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
नगर मंत्री अवध पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से मानवता की सेवा के लिए समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में भाग संयोजक नितिन साहू, नगर सह मंत्री आदेश त्रिपाठी, साक्षी तिवारी, महाविद्यालय प्रमुख दिव्यांश द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित रजक, राज पटैल, एसएफडी प्रमुख प्राची शर्मा, श्रेया निगम सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को परिषद की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed