जर्जर शाला भवन का हिस्सा हटाया, टली दुर्घटना की आशंका
जर्जर शाला भवन का हिस्सा हटाया, टली दुर्घटना की आशंका
कटनी। नगर निगम ने वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा वार्ड स्थित आधारकाप के शासकीय प्राथमिक शाला के जर्जर हिस्से को मंगलवार को डिस्मेंटल कर दिया। तकनीकी अमले की मौजूदगी में एक कक्ष, परछी और जर्जर शौचालय को सुरक्षित तरीके से हटाया गया।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित दुर्घटना की आशंका को समाप्त करना था। निगम प्रशासन ने बताया कि शहर के अन्य चिन्हित जर्जर एवं खतरनाक भवनों पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि वर्षा ऋतु में नागरिकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।