झिंझरी तालाब परिसर में नगर निगम का पौधरोपण अभियान, हरित कटनी का दिया संदेश

0

झिंझरी तालाब परिसर में नगर निगम का पौधरोपण अभियान, हरित कटनी का दिया संदेश
कटनी।। पर्यावरण संरक्षण और हरित कटनी के संकल्प के तहत नगर निगम ने महाराणा प्रताप वार्ड स्थित झिंझरी तालाब परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं जनप्रतिनिधियों ने बरगद, कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। निगम प्रशासन ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर जल स्रोतों के आसपास, हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए पौधरोपण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed