आदतन अपराधियों पर कोतवाली पुलिस की सख्ती, एक दर्जन बदमाशों की थाने में लगाई हाजिरी

0

आदतन अपराधियों पर कोतवाली पुलिस की सख्ती, एक दर्जन बदमाशों की थाने में लगाई हाजिरी
कटनी। जिले में चोरी, झपटमारी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक दर्जन चिन्हित आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनकी हाजिरी दर्ज कराई। इस दौरान उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की कड़ी चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। पुलिस ने सभी आदतन अपराधियों का विस्तृत डोजियर तैयार कर डिजिटल रिकॉर्ड भी संधारित किया, ताकि उनकी सतत निगरानी की जा सके।
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य थाना क्षेत्र में चोरी एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, विशेषकर रेलवे स्टेशन एवं आउटर क्षेत्रों में होने वाली मोबाइल चोरी और झपटमारी की वारदातों पर रोक लगाना है। अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed