10 जुलाई को निगम कार्यालय में लगेगा पेंशन एवं सेवा संबंधी समस्या निवारण शिविर

0

10 जुलाई को निगम कार्यालय में लगेगा पेंशन एवं सेवा संबंधी समस्या निवारण शिविर
कटनी।। नगर पालिक निगम कार्यालय में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की पेंशन एवं सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे से कक्ष क्रमांक-44 में विशेष समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार स्वयं उपस्थित रहकर पेंशन, ईपीएफ, ईएसआईसी, जीपीएफ, एनपीएस, यूएएन, परिवार कल्याण निधि एवं अन्य सेवा संबंधी प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।
शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। निगम प्रशासन ने सभी कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed