10 जुलाई को लगेगा विशेष राजस्व वसूली शिविर, अग्रिम संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट
10 जुलाई को लगेगा विशेष राजस्व वसूली शिविर, अग्रिम संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट
कटनी।। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर की वसूली को गति देने के लिए 10 जुलाई को विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किया जाएगा। शासन के प्रावधानों के अनुसार इस शिविर में वार्षिक संपत्तिकर की अग्रिम राशि जमा करने वाले करदाताओं को 5 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने सभी राजस्व अधिकारियों एवं वसूली कर्मियों को करदाताओं से संपर्क कर अग्रिम कर जमा कराने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकतम राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से शासन द्वारा दी जा रही इस छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।