पश्चिम बंगाल चुनाव में जीपीएम के सिद्धार्थ दुबे का बजा डंका, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पत्र लिखकर जताया आभार

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी सक्रिय भागीदारी और जमीनी मेहनत से जिले का मान बढ़ाया है।

 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और सरकार गठन के बाद, राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने व्यक्तिगत रूप से पत्र भेजकर सिद्धार्थ दुबे के अथक प्रयासों की जमकर सराहना की है।

 

पत्र की मुख्य बातें :-

पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व द्वारा सम्माननीय सिद्धार्थ दुबे जी को भेजे गए इस धन्यवाद पत्र में उनके समर्पण और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों को ऐतिहासिक जीत का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है।

 

पत्र में निम्नलिखित बातों का प्रमुखता से जिक्र किया गया है:

दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबा प्रवास: सिद्धार्थ दुबे ने पश्चिम बंगाल के सुदूर जिलों और ग्रामीण अंचलों में अत्यंत विषम परिस्थितियों के बावजूद लंबे समय तक रहकर पार्टी के लिए कार्य किया।

 

भयरहित शासन का विश्वास दिलाना: भीषण गर्मी में दिन-रात भाग-दौड़ कर उन्होंने मतदाताओं के बीच पहुंचकर पार्टी की विचारधारा को मजबूती से स्थापित किया और जनता को भयरहित शासन का भरोसा दिलाया।

 

जीत की नींव का कलश: पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सिद्धार्थ दुबे द्वारा किए गए स्तुत्य प्रयासों ने ही इस विजय में ‘नींव के कलश’ की भूमिका निभाई है।

 

नई सरकार के साथ स्वाधीनता का अनुभव: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने साझा तौर पर यह स्वीकार किया है कि उनके जैसे कार्यकर्ताओं के अहर्निश (निरंतर) प्रयास के कारण ही राज्य में भाजपा सरकार का गठन हो सका है, जिससे आम जनता अब एक स्वाधीन और भयमुक्त वातावरण का अनुभव कर रही है।

 

“पश्चिम बंगाल जैसे प्रान्त में, और वह भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर कार्य करना, जहाँ हर तरह की विषमताएं थीं, वहाँ लम्बा प्रवास करके आपने पार्टी की वैचारिक जड़ों को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई और पार्टी की विजय को सुनिश्चित करवाया।”

 

— प्रशस्ति पत्र का अंश

जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

एक दूसरे राज्य के सर्वोच्च नेतृत्व—स्वयं मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष—द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जैसे नवगठित जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष के कार्यों का संज्ञान लेना और उन्हें व्यक्तिगत रूप से आभार पत्र भेजना एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है।

 

सिद्धार्थ दुबे को मिले इस सम्मान और राज्य के विकास में उनके विचारों के स्वागत की बात से जिले के सभी भाजपा और युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed