विश्व जनसंख्या दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 18 जुलाई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्ययोजना के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को परियोजना मरवाही के सेक्टर मझगवां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मझगवां में जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य, सरपंच, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण, किशोरी बालिकाएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। इस अवसर पर बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के महत्व पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और शिक्षित बेटी-सशक्त समाज जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को बालिका शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं जनसंख्या संतुलन के प्रति जागरूक किया गया।

समापन अवसर पर प्रतिभागी बालिकाओं को कॉपी एवं पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed