नगर पालिका परिषद गौरेला के नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह 24 जुलाई को

0

गौरेला। नगर पालिका परिषद गौरेला के नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे नगर पालिका परिषद गौरेला में आयोजित किया जाएगा।

 

समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी सुश्री रितु चौरसिया, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लालजी यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कन्हैया राठौर, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, जिला महामंत्री श्री किशन सिंह ठाकुर एवं श्री कुबेर सिंह, नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी शर्मा तथा गौरेला मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार रोहनी की सादर उपस्थिति रहेगी।

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि कार्यक्रम में पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।

 

समारोह को लेकर नगर पालिका परिषद गौरेला एवं भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!