भागवत कथा आयोजन स्थल का निगम अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

0

भागवत कथा आयोजन स्थल का निगम अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

कटनी।। बालाजी नगर स्थित पुरवार स्कूल के सामने आगामी 7 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों का नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। कथा का आयोजन परम पूज्य श्री राजगुरु स्वामी बद्रीप्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष ने आयोजन स्थल और पहुंच मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कथा प्रारंभ होने से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कथा के दौरान नियमित साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। निगम अध्यक्ष ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सेवा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने का माध्यम है। श्रद्धालुओं को कथा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से भी चर्चा कर आयोजन से संबंधित सुझाव प्राप्त किए और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद श्रीमती सुमित्रा रावत, श्रीमती प्रभा गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजकुमार (राजू) शर्मा, नीरज दुबे, उमेश शुक्ला, वीरू चौबे, विष्णु दुबे, राजकुमार कुशवाहा, प्रेमलाल बर्मन, वीरेंद्र सोनी सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!