युवा संगम के आयोजन में कटनी मध्यप्रदेश में तीसरे स्थान पर रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर आयोजन पर रोजगार आयुक्त ने की कलेक्टर आशीष तिवारी की सराहना

0

युवा संगम के आयोजन में कटनी मध्यप्रदेश में तीसरे स्थान पर
रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर आयोजन पर रोजगार आयुक्त ने की कलेक्टर आशीष तिवारी की सराहना
कटनी। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के मामले में कटनी ने प्रदेश के 55 जिलों में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले की इस उपलब्धि पर रोजगार आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने कलेक्टर आशीष तिवारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की है।
जुलाई माह में कटनी जिले में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का व्यापक आयोजन किया गया। इसमें बड़ी औद्योगिक कंपनियों सहित विभिन्न संस्थानों ने भाग लिया और जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

2225 युवाओं ने लिया भाग, 1359 का चयन
युवा संगम के तहत जुलाई माह में आयोजित रोजगार मेलों में 11 नामचीन एवं बड़ी औद्योगिक कंपनियों में उपलब्ध 1778 रिक्त पदों के लिए कुल 2225 युवाओं ने भागीदारी की। इनमें से 1359 आवेदकों का चयन ऑफर लेटर एवं अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिलाया गया। 15 स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत 342 हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराया गया।

रोजगार आयुक्त ने भेजा प्रशंसा पत्र
कटनी के बेहतर प्रदर्शन पर रोजगार आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गिरीश शर्मा ने कलेक्टर आशीष तिवारी को प्रशंसा पत्र भेजकर उनके योगदान की सराहना की है। प्रशंसा पत्र में रोजगार आयुक्त ने कहा कि कलेक्टर के नेतृत्व में किया गया कार्य प्रशंसनीय है और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा है। कटनी की यह उपलब्धि जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। युवा संगम के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध कराने से बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को लाभ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!