स्वर्गीय श्रवण सोनी की स्मृति में सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 

0

विधायक मनीषा सिंह ने वितरित किए प्रमाण पत्र

 

जयसिंहनगर। जयसिंहनगर विकास मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को विधायक मनीषा सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आनंद प्रताप सिंह की उपस्थिति में सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में सामाजिक कार्यकर्ता स्व.श्रवण सोनी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित सभी रक्तदाताओं ने सर्वप्रथम स्व. श्रवण सोनी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

शिविर में कुल 21 यूनिट रक्तदान

 

जयसिंहनगर विकास मंच द्वारा विगत कई वर्षों से एक निश्चित अंतराल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जयसिंहनगर विकास मंच के सक्रिय कार्यकर्ता हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 21 यूनिट रक्तदान किया गया है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह ने सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं रक्तदान करने पर उनकी जमकर सराहना की। विधायक मनीषा सिंह ने बताया की रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित होने वाला रक्त जरूरत मंदो के जीवन को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है। आज जिले मे थैलेसिमिया, सिकल सेल्स जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए शिविर के माध्यम से एकत्रित होने वाला रक्त बेहद महत्वपूर्ण है। हर स्वस्थ व्यक्ति को मानवता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रक्तदान अवश्य ही करना चाहिए।

 

इन्होंने किया रक्तदान

 

सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में आयोजित स्व.श्रवण सोनी स्मृति रक्तदान शिविर में सामाजसेवी हिमांशु गुप्ता, राहुल ताम्रकार, शिरीष सोनी, आलोक गुप्ता, प्रवीण ताम्रकार, पुष्पेंद्र प्रजापति, रवि तिवारी, अभिषेक सिंह, रावेन्द्र प्रताप सिंह, अमन गुप्ता, राजेश सेन, आदित्य गुप्ता, पवन गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, दीपक कुमार यादव, शुभम शुक्ला, पत्रकार वेद प्रकाश द्विवेदी, सुजल गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता एवं विवेक केशरवानी ने रक्तदान किया वहीं जिला रक्त कोष की टीम से नरेंद्र सिंह, श्यामला राव कॉउंसलर, राम प्रसाद, राजकुमार एवं हीरालाल प्रजापति जबकि सिविल अस्पताल जयसिंहनगर से खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आनंद प्रताप सिंह सहित डॉ.पुष्पराज पटेल, पवन गुप्ता एवं विजय दुबे एवं समस्त स्टाफ ने रक्तदान शिविर में सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed