बिछिया में बरसते पानी के बीच निकली हरियाली यात्रा, नवांकुर सखियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0

बिछिया में बरसते पानी के बीच निकली हरियाली यात्रा, नवांकुर सखियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कटनी।। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर हीरापुर-कौड़िया अंतर्गत ग्राम बिछिया में नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। बारिश के बीच निकाली गई इस यात्रा में महिलाओं ने पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के रंगमंच पर नवांकुर सखियों द्वारा भजन गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय, विशिष्ट अतिथि विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अनिल पटेल तथा बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आरएल चौधरी उपस्थित रहे।
विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरियाली यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
मुख्य अतिथि नितिन पांडेय ने जन अभियान परिषद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नवांकुर सखी को एक पौधा उपहार स्वरूप देकर उसे सुरक्षित स्थान पर रोपित करना चाहिए। साथ ही पौधे की नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद नवांकुर सखियों ने कलश और पौधों के साथ बरसते पानी में बैंड-बाजों की धुन पर हरियाली यात्रा निकाली। ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन में नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम, सदस्य प्रिया रॉय, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिछिया के अध्यक्ष विजय यादव एवं सचिव अशोक यादव सहित भनपुरा नंबर-1 से समिति अध्यक्ष राधा विश्वकर्मा व सचिव राजकुमारी चौधरी, हिरवारा से समिति सदस्य आशा बर्मन, सरसवाही से समिति अध्यक्ष संत कुमार सेन व सचिव सौरभ विश्वकर्मा तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा, रोशनी कुशवाहा, शिवकुमार चौधरी और माया गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सेक्टर की नवांकुर सखियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बारिश के बीच निकली हरियाली यात्रा ने ग्रामवासियों के बीच पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed