जीपीएम से बाबाधाम में जल चढ़ाने रवाना हुआ कांवरियों का जत्था 

0

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही सावन के पावन अवसर पर गौरेला पेंड्रा के भोले भक्त बड़ी संख्या में झारखंड के देवघर बाबाधाम में पवित्र गंगा जल चढ़ाने के लिए रवाना हुए हैं।

बहुत ही भक्ति भाव से प्रतिवर्ष सावन महीने में गौरेला पेंड्रा के श्रद्धालु बाबाधाम जाते हैं।

 

इसी प्रकार अपनी तीसरे वर्ष की जलाभिषेक यात्रा में रवाना हुए अरूण तिवारी एल्डरमैन नगरपालिका परिषद पेंड्रा ने बताया कि हम लोग सुल्तानगंज से जल उठाकर संकल्प कर बाबा धाम के लिए प्रस्थान कर गये हैं, हमारी यह पैदल यात्रा लगभग 105 किलोमीटर की है जो कि चार दिन में जलाभिषेक के बाद संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इस बार बिहार एवं झारखंड सरकार एवं समाजसेवी लोगों ने ने बहुत बेहतर व्यवस्था की है जगह-जगह रूकने खाने पीने दवाई की उत्तम व्यवस्था कर रखी है।

हम सभी बोल बम का जयघोष करते हुए आगे की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

अरुण तिवारी सजीव गुप्ता संजय विश्वकर्मा अंकुश महवाला मयंक अग्रवाल तेजप्रताप सिंह अविनाश सुल्तानिया अनमोल अग्रवाल

सहित बड़ी संख्या में कांवरिए साथ में चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed