एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी गिरफ्तार

0

एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी गिरफ्तार
कटनी।। 17 अगस्त 2026 को देहात भ्रमण के दौरान ग्राम सल्हना मोड यात्री प्रतीक्षालय पास एक व्यक्ति एक मोटरसायकल वाहन में सन्धिग्ध हालत में प्रतीत होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त मोटरसायकल चालक से पूंछतांछ की गई जिसने अपना नाम रामप्रसाद कोल पिता स्व. लुखरु कोल उम्र 70 साल निवासी ग्राम खरहटा थाना बड़वारा का होना बताया । उक्त वाहन वाहन क्र. MP 21 MG 1507 की विधिवत तलाशी ली गई । जो उक्त मोटर साईकिल में टंगे नीले रंग के प्लास्टिक के थैले में मादक पदार्थ गांजा 1.872 कि.ग्राम मादक पदार्थ बरामद होने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर वाहन सहित कुल कीमती करीब 80 हजार रुपये का सामान जप्त किया गया । उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई । गिरफ्तार शुदा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा के स्त्रोत के संबंध मे पूंछतांछ की गई जो अपने कथनो में राजू कोल पिता लक्ष्मन कोल उम्र 32 साल निवासी दडौरी थाना बरही से अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदना बताया। लगातार तलाश कर आरोपी राजू कोल पिता लक्ष्मन कोल उम्र 32 साल नि.दडौरी थाना बरही को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed