भाजयुमो की नई टीम में पारस जैन को जिलाध्यक्ष, देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
भाजयुमो की नई टीम में पारस जैन को जिलाध्यक्ष, देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

कटनी।। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने कटनी जिले में संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से कटनी जिले में युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार पारस जैन को भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों की जानकारी सामने आने के बाद कटनी जिले के भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन और जिला महामंत्री देवांश श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि नए युवा नेतृत्व के साथ भाजयुमो जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगा तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
पारस जैन और देवांश श्रीवास्तव की नियुक्ति को कटनी में युवा मोर्चा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले समय में नई टीम के नेतृत्व में भाजयुमो की गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी।