HALEHULCHAL BIG BREAKING कटनी जमीन प्रकरण पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन CSP नेहा पच्चीसिया के तत्काल निलंबन के निर्देश, मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को लिया संज्ञान CSP कार्यालय सील होने के बाद अब निलंबन की कार्रवाई के आदेश से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

0

HALEHULCHAL BIG BREAKING
कटनी जमीन प्रकरण पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
CSP नेहा पच्चीसिया के तत्काल निलंबन के निर्देश, मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को लिया संज्ञान
CSP कार्यालय सील होने के बाद अब निलंबन की कार्रवाई के आदेश से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


कटनी।। कटनी के बहुचर्चित जमीन प्रकरण में अब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधे संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद कटनी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले ने अब प्रदेश स्तर पर भी तूल पकड़ लिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय/मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी संदेश में कहा गया है कि कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव अथवा पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात भी मुख्यमंत्री के संदेश में कही गई है।

FIR के बाद अब मुख्यमंत्री के निर्देश ने बढ़ाई हलचल
कटनी के कुठला थाने में जमीन प्रकरण को लेकर CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद से ही पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज थीं। इसके बाद CSP कार्यालय को सील किए जाने और CSP से जुड़े पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की खबर सामने आई। अब मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं मामले का संज्ञान लेते हुए CSP के तत्काल निलंबन के निर्देश दिए जाने से यह कार्रवाई और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

82.86 लाख की जमीन, 18.20 लाख की रजिस्ट्री का आरोप

मामला कन्हवारा स्थित खसरा नंबर 2618/1 की जमीन से जुड़ा है। उपलब्ध जांच संबंधी जानकारी के अनुसार जमीन का शासकीय गाइडलाइन मूल्य करीब 82.86 लाख रुपये बताया गया है, जबकि इसे करीब 18.20 लाख रुपये में रजिस्ट्री कराए जाने के आरोप हैं। आरोप है कि हत्या के एक मामले में आरोपी रमेश लोधी पर दबाव बनाकर जमीन का सौदा कराया गया। मामले में CSP नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के नाम FIR में सामने आए हैं।

बैंक खातों के लेन-देन की भी जांच
जांच से जुड़े तथ्यों के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री के दिन मारूफ अहमद के खाते में 15 लाख रुपये की राशि पहुंची थी। यह रकम अलग-अलग खातों से ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है।
जांच में क्षितिज राज बारापत्रे और उनसे जुड़े बताए जा रहे ‘शाइन पार्टनर्स’ के खातों से रकम आने की बात भी सामने आई है। इसी वित्तीय लेन-देन को पूरे मामले की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

CSP कार्यालय सील—जांच के लिए अहम कदम
FIR के बाद CSP कार्यालय को सील किए जाने की कार्रवाई को इस प्रकरण में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यालय सील करने का उद्देश्य मामले से जुड़े दस्तावेजों, फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना तथा किसी भी संभावित छेड़छाड़ की आशंका को रोकना माना जा रहा है।
अब जांच एजेंसी द्वारा कार्यालय में मौजूद रिकॉर्ड की जांच किए जाने की संभावना है।

दो SI समेत CSP का स्टाफ भी कार्रवाई की जद में
सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण को लेकर दो पुलिस अधिकारियों सहित CSP के रीडर, ड्राइवर और गनमैन के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि जांच का दायरा केवल FIR में नामजद आरोपियों तक सीमित नहीं रहने वाला है। मामले में उन पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है, जिन पर प्रकरण को प्रभावित करने, पर्दा डालने या किसी भी प्रकार से सहयोग करने के आरोप हैं।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश—पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
मुख्यमंत्री के इस रुख के बाद अब कटनी के इस पूरे प्रकरण में आगे होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिक गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed