ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार चोरी का मशरूका बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, भेजा गया जेल
ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
चोरी का मशरूका बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, भेजा गया जेल
कटनी। थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीषा कोल पति वीरेंद्र कोल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम ढीमरखेड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 28.07.2026 को सुबह करीब 09 बजे घर में ताला लगाकर खेत चली गई थी। शाम करीब 05 बजे वापस लौटने पर घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर में रखी टीन की पेटी का ताला भी टूटा था। पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमत करीब 60,000 रुपये, गायब थे।
रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 435/26, धारा 331(3), 305ए बीएनएस का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थिया द्वारा अपने रिश्तेदार मालिका उर्फ शीतल कोल पर संदेह व्यक्त किया गया। पुलिस द्वारा संदेहिया से पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया तथा चोरी का आधा मशरूका अपने साथी आरोपी राजपाल प्रधान, निवासी रखमतरा को देना बताया। आरोपियों शीतल कोल के कब्जे से चोरी गया एक सोने का मंगलसूत्र एवं एक चांदी का कड़दोरा, कीमत करीब 54,000 रुपये बरामद किया गया। वहीं विवेचना के दौरान आरोपी राजपाल प्रधान से चोरी गई एक जोड़ी चांदी की पायल एवं तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, कीमत करीब 6,000 रुपये बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी राजपाल प्रधान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।