ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई मोटर सायकिल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई मोटर सायकिल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
कटनी। थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रताप सिंह गोंड पिता चौबे सिंह गोंड उम्र 28 साल निवासी ग्राम महगंवा थाना ढीमरखेडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.08.2026 के 11 बजे से 21.08.26 के 06 बजे के बीच उसके घर के बरामदे में खडी हीरो कपंनी की मोटर सायकिल एचएफ डीलक्स वाहन क्रमांक 21ZJ2313 कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मो.सा. कीमत करीब 50000 रुपये
रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 480/26. धारा 303 (2) बीएनएस का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही सनत यादव पिता दलवीर यादव उम्र 20 साल निवासी करौदा थाना उमरिया से कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया की रस्ते सिंह पिता फागू सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम महगंवा का जो रिश्ते में मेरा बहनोई है रस्ते सिंह द्वारा एक काले नीले रंग की डीलक्स मोटर सायकिल लाया था कह रहा था चुराकर लाया हूँ इसको बेचेगे मैने गाडी को अपने घर में रख लिया था जो उक्त चोरी की मोटर सायकिल को सनत यादव के कब्जे से बरामद किया गया एंव चोरी का मुख्य आरोपी रस्ते सिंह पिता फागू सिंह उम्र 27 निवासी ग्राम महगंवा थाना ढीमरखेडा का घटना दिनांक से फरार है जिसकी तलाश पतासाजी की जा रही है।bपुलिस द्वारा आरोपी सनत यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।