मजदूर को मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत पहुंची इंटक जिलाध्यक्ष के पास, इदरीस अंसारी जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप से मजदूरी को मिली मजदूरी

0

गौरेला -मजदूर को लेवर ठेकेदार नहीं दे रहा था मजदूरी पहुंचा मजदूर जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक इंटक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मजदूर को दिलाया पैसा मामला वार्ड क्रमांक 13नगर पालिका गौरेला लोहारा झोड़की के मजदूर अरविन्द का सामने आया जिसने लेवर ठेकेदार के पास एक हफ्ते काम किया था जिसकी मजदूरी 3000हजार रुपये लेवर ठेकेदार नहीं दे रहा था बार बार मांगने पर भी मजदूर को अपनी मजदूरी नहीं मिलने से परेशान मजदूर ने आखिर में मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले इंटक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से मिलकर लिखित सिकायत दी जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए लेवर ठेकेदार को फोन कर मजदूर का पैसा देने की बात कही जिसके बाद लेवर ठेकेदार ने बताया कि मेरे द्वारा जिस ठेकेदारों के पास काम कराया गया है वो पैसा नहीं दिए हैं इसलिए मेरे द्वारा मज़दूर का पैसा नहीं दे पाया था जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने लेवर ठेकेदार को मजदूर का पैसा थोड़ा थोड़ा करके देने की बात कही और आज एक हजार मजदूर को दिलवाया बाकी का पैसा दो चार दिन में दिलवाने की बात कही इंटक अध्यक्ष से जब मीडिया के साथियो लेवर ठेकेदार का नाम पूछा तो इंटक अध्यक्ष ने नाम बताने से इंकार करते हुए बताया कि आपसी समझौता हो गया है इसलिए किसी के नाम को बदनाम करने का मेरा कोई उद्देश्य नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed