शराब के नशे में वाहन चलाते चालक पर कार्रवाई, मोटरसाइकिल जब्त

0

शराब के नशे में वाहन चलाते चालक पर कार्रवाई, मोटरसाइकिल जब्त
कटनी।। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चालक के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 30 अगस्त 2026 को ग्राम निवार में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZC 1197 के चालक हरकेश कोल (31), निवासी निवार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। चालक का कृत्य धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पाए जाने पर पुलिस ने गवाहों के समक्ष मोटरसाइकिल जब्त कर ली। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी सउनि अंजनी मिश्रा, सउनि राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक बकील की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब के नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed