उपद्रव करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल

0

उपद्रव करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल
कटनी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना क्षेत्र की चौकी निवार पुलिस ने ग्राम बिछपुरा शाहपुर में उपद्रव करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। चौकी निवार प्रभारी सउनि अंजनी मिश्रा की टीम ने 31 अगस्त 2026 को आशीष चौहान (21) और नितेश चौहान (22), दोनों निवासी ग्राम बिछपुरा, को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम कटनी के न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा उपद्रवी तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। कार्रवाई में चौकी निवार प्रभारी सउनि अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed