एआई और डिजिटल तकनीक से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार व उद्यमिता के नए अवसर : अखिल आदित्य तिवारी

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही आज के तेजी से बदलते दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक और उद्यमिता युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

अखिल आदित्य तिवारी का मानना है कि युवाओं को केवल पारंपरिक रोजगार के अवसरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, वेब डेवलपमेंट और नई तकनीकों के क्षेत्र में अपने कौशल को विकसित करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि सरकार यदि ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल संसाधन, कौशल प्रशिक्षण और स्टार्टअप के लिए बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराए, तो हजारों युवा रोजगार खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकते हैं।

 

“भारत के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही अवसर, आधुनिक कौशल और उचित मार्गदर्शन की है। एआई और डिजिटल तकनीक के इस दौर में युवा नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”

 

आज आवश्यकता है कि युवा नई तकनीकों को अपनाएं, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दें और अपने विचारों को उद्यम के रूप में विकसित करने का प्रयास करें। सही नीति, सरकारी सहयोग और युवाओं की मेहनत से भारत आने वाले समय में तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed