गौरेला: वार्ड नंबर 8 में थाना परिसर के सामने नई पुलिया निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
गौरेला:
नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड नंबर 8 स्थित थाना परिसर के सामने बहुप्रतीक्षित पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कर किया गया। इस विकास कार्य की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा पार्षद निधि के तहत की गई।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और आवागमन को सुगम बनाने पर चर्चा हुई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस मार्ग पर पुलिया बनने से लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की समस्या दूर होगी और बरसात के दिनों में जलभराव से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद अरुणा चक्रधारी, थाना प्रभारी सौरभ सिंह, मंगलेश चक्रधारी एवं पार्षद नीलेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका के प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई।