श्री श्याम नारायणी मंदिर निर्माण समिति की कार्यकारिणी का गठन, राजेश कुमार गर्ग बने अध्यक्ष

0

 

 

गौरेला। अग्रसेन भवन में 6 सितंबर 2026 को श्री श्याम नारायणी मंदिर निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

 

नई कार्यकारिणी में श्री राजेश कुमार गर्ग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं श्री मनोज कुमार अग्रवाल (यादु) एवं श्री पवन कुमार सुल्तानिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।

 

इसी क्रम में श्री निखिल कुमार गर्ग को सचिव, श्री गया प्रसाद अग्रवाल (बड़े) को कोषाध्यक्ष तथा श्री रामगोपाल केडिया को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। श्री कुमार मंगलम सुल्तानिया एवं श्री राजकुमार अग्रवाल (बालाजी) को सहसचिव नियुक्त किया गया।

 

समिति के संरक्षक के रूप में श्री फकीरचंद अग्रवाल एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल का चयन किया गया।

 

कार्यकारिणी के गठन के पश्चात समाजजनों एवं उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में श्री श्याम नारायणी मंदिर निर्माण का कार्य गति पकड़ेगा और समाज की एकजुटता से मंदिर निर्माण का संकल्प जल्द पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed