वारदात की नीयत से धारदार हथियार लेकर घूम रहे आदतन अपराधी को पुलिस ने दबोचा
वारदात की नीयत से धारदार हथियार लेकर घूम रहे आदतन अपराधी को पुलिस ने दबोचा
कटनी।। थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय एवं टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में फुटबॉल क्लब के पास, केंद्रीय विद्यालय रोड, OFK क्षेत्र में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराते-धमकाते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपू उर्फ रामजानी पिता मनमोहन सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर के पास, मदन मोहन चौबे वार्ड, बरगवां, थाना रंगनाथनगर, कटनी के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रंगनाथनगर में अपराध क्रमांक 388/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।