बड़वारा में घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, 32 हरे पौधे जब्त 21 किलो गांजे के हरे पौधों की कीमत करीब 2.04 लाख रुपए, 53 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
बड़वारा में घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, 32 हरे पौधे जब्त
21 किलो गांजे के हरे पौधों की कीमत करीब 2.04 लाख रुपए, 53 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कटनी।। बड़वारा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी हटाई के यादव मोहल्ला में गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने घर के पीछे स्थित बाड़ी से 32 नग गांजे के हरे पौधे, कुल वजन करीब 21 किलो और अनुमानित कीमत 2 लाख 4 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने एक 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। बड़वारा पुलिस क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान 15 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी हटाई के यादव मोहल्ला निवासी रामकुमार यादव पिता स्व. मद्धा यादव, उम्र 53 वर्ष ने अपने घर के पीछे की बाड़ी में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर बड़वारा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। तलाशी के दौरान बाड़ी में गांजे के हरे पौधे लगे पाए गए।
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 32 नग गांजे के हरे पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन करीब 21 किलो तथा कीमत करीब 2 लाख 4 हजार रुपए बताई गई। आरोपी रामकुमार यादव के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही विशेष भूमिका